Wednesday 15th of July 2026 08:20:37 PM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jan 2024 4:30 PM |   454 views

नासिक से आए राम भक्तों ने ट्रस्ट को सौंपे भगवान के वस्त्र

अयोध्या:-दिव्यांगों ने श्रीराम के लिए रेशमी वस्त्रों का निर्माण किया है। इनका निर्माण महाराष्ट्र के नासिक के येवला में किया गया है। वहां के कापसे फाउंडेशन की तरफ से शुद्ध रेशम की पैठणी (वस्त्र) श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व राम भक्त हनुमान जी के लिए लाए गए।
बताया गया कि इसे करीब तीन सौ दिव्यांगों की टीम ने तैयार किया है।

इसके साथ ही शुक्रवार को गोमूत्र, गोघृत, उपले, गोबर के दीप और अन्य पूजा सामग्री भी आई है। मंदिर के लिए श्रीराम तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने पूजन के लिए इस पावन सामग्री को स्वीकार किया।

Facebook Comments