Wednesday 15th of July 2026 01:54:16 PM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jan 2024 4:29 PM |   360 views

राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया

चौरी चौरा -जेबी महाजन डिग्री कालेज, चौरी-चौरा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम अधिकारी  नरेंद्र कुशवाहा ने विवेकानंद के जीवन को आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय बताते हुए उसके महत्व को तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया।

प्राचार्य प्रोफेसर मधुप कुमार ने विवेकानंद को आधुनिक युग की चुनौतियों का सामना करने की राह बनाने वाले मार्गदर्शक संन्यासी के रूप में देखने की जरूरत बतायी।उन्होंने कहा कि स्वामी जी व्यावहारिक जीवन में वेदांत को प्रतिष्ठित करने वाला विलक्षण व्यक्तित्व थे।

इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे |

Facebook Comments