Wednesday 14th of October 2026 02:03:52 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jan 2024 4:19 PM |   537 views

ईज सुधार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मिला दूसरा स्थान

लखनऊ:-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों हेतु निर्धारित सुधारों को अपनाने के लिए ईज सुधार सूचकांक में वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही हेतु दूसरा स्थान प्रदान किया गया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सुविधा के लिए विभिन्न डिजिटल और डिजिटल रूप से सहायता प्राप्त यात्राओं को सक्षम करने, डिजिटल सक्षमता के साथ उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने, व्यक्तिगत पेशकशों के लिए विश्लेषणात्मक क्षमताओं का लाभ उठाने एवं लोगों का विकास एवं मानव संसाधन परिचालन में सुधार से संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन कर रहा है।

पीएसबी के कार्यनिष्पादन को ईज 6.0 के तहत 4 विषयों पर मापा जाता है, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को “लोगों का विकास करना और मानव संसाधन परिचालन में सुधार” विषय के तहत सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है और “डिजिटल सक्षमता के साथ ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता प्रदान करना” विषय के तहत द्वितीय रनर अप घोषित किया गया है।”

संवर्धित पहुंच और सेवा उत्कृष्टता (ईज) पीएसबी सुधार एजेंडा के हिस्से के रूप में डीएफएस (भारत सरकार) द्वारा एक पहल है और वर्तमान में यह छठे पुनरावृत्ति के तहत है जो “आधुनिक क्षमताओं द्वारा सक्षम ग्राहक-अनुकूल बैंकिंग” पर केंद्रित है।

Facebook Comments