Sunday 6th of September 2026 02:29:51 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Dec 2023 5:16 PM |   478 views

जलेसर में निर्मित घंटे की आवाज से गुंजायमान होगा अयोध्या का राममंदिर

एटा:- अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है| वहीं देश भर में राम भक्त अपने-अपने तरीके से प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं| इसी कड़ी में प्रदेश के एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 21 कुंतल का घंटा 15 दिसम्बर तक अयोध्या भेजे जाने की तैयारी चल रही है| आप को बता दे कि इस घंटे को लेकर दावा किया जा रहा है कि, देश भर के मंदिरों में इतना बड़ा घंटा नहीं लगा है|

इस घंटे को बनाने में लगभग 25 लाख रुपए की लागत आई है और 400 कर्मचारी इस घंटे को बनाने में लगे हुए है| जलेसर के मित्तल फैक्ट्री में पिछले एक साल से इस घंटे को बनाया जा रहा है| इस सम्बंध में घुँघरू घंटी कारोबारी मनोज मित्तल ने जानकारी दी कि, तीन माह से इस घंटा पर दिन- रात काम करके इसे तैयार करवाया गया है|

21 कुन्तल के वजन के इस घंटे को बनाने के लिए 400 से अधिक कर्मचारी लगे थे| इसकी लागत 25 लाख रूपये के करीब आई है| घंटा बनने की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को भेज दी गई हैं, जैसे ही सीएम के पास से तारीख आ जाएगी, वैसे ही घंटा पहुंचा दिया जाएगा|

मनोज मित्तल ने बताया कि, घंटे की चौड़ाई 15 फुट और घंटे की अन्दर की चौड़ाई 5 फुट है| मनोज मित्तल ने बताया कि, उज्जैन महाकाल में 700 किलो, जगन्नाथ पुरी 281 किलो, कर्नाटक के अयप्पा में 11 कुन्तल तथा राजस्थान के हनुमान गढ जिले में 700 किलो का घंटा लगा है और ये सभी घंटा यहीं से बनकर गए हैं|

Facebook Comments