Friday 27th of November 2026 10:52:35 PM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Dec 2023 6:30 PM |   414 views

सिपाही की पिटाई से महिला हुई बेहोश मचा हड़कंप

हरदोई:- हरपालपुर कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने कोतवाली में शिकायत लेकर गई महिला को जमकर पीट दिया। कोतवाली गेट पर सिपाही की पिटाई से महिला बेहोश हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आप को बता दे की हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव निवासी महिला बिट्टा देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार ने बताया वह हरियाणा में रहकर एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करती है उसने गांव के ही एक युवक धीरू को 5000 रुपए देकर बोला की ये पैसे मेरे घर पर जा कर देदे।

युवक ने उसके रुपए परिजनों तक नहीं पहुंचाए है इसको लेकर वह 3 दिन से लगातार कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत कर रही थी। गुरुवार की दोपहर कोतवाली गेट पर ही महिला की सिपाही के साथ जमकर तू तू में होने लगी मामला इतना तूल पकड़ गया कि सिपाही चन्दन सिंह ने महिला को लात घूसे से मारपीट कर जमीन में पटक दिया।

महिला की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है आरोप है कि CHC में भी सिपाही ने महिला के साथ मारपीट की है इसके बाद महिला एएसपी के पास पहुंची और शिकायत की। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले में कार्यवाई की जा रही है।

Facebook Comments