Saturday 4th of May 2024 07:37:38 AM

Breaking News
  • जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी वन्दे भारत मेट्रो |
  • राहुल गाँधी ने राय बरेली से दाखिल किया नामांकन ,सोनिया और प्रियंका रही मौजूद |
  • मुम्बई मतदान के दिन मेट्रो की दो लाइन पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Dec 2023 4:57 PM |   94 views

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2023 टेलर स्विफ्ट की प्रॉपर्टी 9 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा

दुनियाभर में टेलर स्विफ्ट ने अपना नाम कमाया है और उन्हें एक इंटरनेशनल आइकन के तौर पर देखा जाता है| टेलर स्विफ्ट ने अपने करियर में कई सारे गाने गाए हैं और कई गानों की तो लिरिक्स भी लिखी हैं| इसमें कोई दोराय नहीं है कि वे म्यूजिक वर्ल्ड की बड़ी पर्सनालिटी हैं| युवाओं की प्लेलिस्ट में उनके गाने शामिल रहते हैं. अब उन्हें साल 2023 में एक खास सम्मान मिला है. उन्हें टाइम पर्सन ऑफ द ईयर 2023 घोषित किया गया है|

टेलर स्विफ्ट का अंदाज ही अलग है| वे एक मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं और सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं| सिंगर को उनके करियर में कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले हैं| अब उन्हें साल 2023 में खास तमगा मिला है| इस बात से वे काफी खुश भी हैं और उन्होंने इसपर रिएक्ट भी किया है|सिंगर ने अवॉर्ड मिलने के बाद एक इंटरव्यू में कहा- मैं पहली बार अपने जीवन में इतना प्राउड और खुश महसूस कर रही हूं|

टेलर स्विफ्ट की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 278 मिलियन फॉलोअर्स हैं. लेकिन सिंगर किसी को भी फॉलो नहीं करती हैं| वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग जुड़ी रहती हैं और उनके फैशन सेंस की भी दुनिया दीवानी है| उन्होंने अपने करियर में स्पीक नाओ, फियरलेस, रेड, मिडनाइट और लवर जैसे एल्बम निकाले हैं जो खूब सक्सेसफुल रहे हैं|

सिंगर की कमाई भी काफी ज्यादा है और उनकी नेटवर्थ चकित कर देने वाली है. उनके पास 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी है| वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की नेटवर्थ 6327 करोड़ रुपये हैं| शाहरुख देश के सबसे अमीर एक्टर में से एक माने जाते हैं. लेकिन पॉप क्वीन टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ के सामने शाहरुख भी टिकते नजर नहीं आते| टेलर स्विफ्ट सिर्फ एल्बम ही नहीं बल्कि स्टेज शोज से भी काफी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वे शोज के लिए 100 करोड़ के लगभग चार्ज करती हैं|

Facebook Comments