Wednesday 22nd of April 2026 10:01:10 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Dec 2023 5:23 PM |   357 views

संविधान भारत की आत्मा

सलेमपुर – राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की
पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण ) मनायी गयी। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो०
हरीश कुमार रहे।
 
उन्होने कहा कि बाबा साहेब ने भारत में आजादी के पूर्व जहाँ एक ओर अपनी उच्च अध्ययन क्षमता के आधार पर विदेशों में अपनी योग्यता स्थापित की। और छूआ -छूत दूर करने के लिए अपना जीवन लगा दिया। वही आजादी के बाद संविधान के निर्माण विशाल जनतंत्र की विशाल संविधान को बनाया । जो आज भारत की आत्मा है।
 
डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कह कि उनके अध्ययन में उनकी गरीबी आड़े नही आयी, भारत में आजादी के तुरंत बाद मत देने का अधिकार दिया गया। आज भारत में प्रत्येक व्यक्ति उसी कानून के दायरें में रहकर अपनी जीवन यापन कर रहा है।
 
डॉ० कमला यादव ने कहा कि आजादी के बाद उन्होंने  नारी को सशक्त करने में अपना सर्वस्व लगा दिया।  उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रही।
Facebook Comments