Tuesday 13th of October 2026 05:30:30 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Nov 2023 5:20 PM |   506 views

गन्ना लेने से इनकार करने पर मंडलायुक्त ने अपनाया कड़ा रूख

गोण्डा- बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड द्वारा गन्ना किसान का गन्ना लेने से इनकार करने पर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कड़ा रूख अपनाया गया है। उनके द्वारा चीनी मिल्स के इकाई प्रमुख को पत्र भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि किस आधार पर किसान का गन्ना लेने से इनकार किया गया।

उन्होंने चीनी मिल्स के ईकाई प्रमुख से कहा है कि यदि 27 नवंबर की सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया तो सुसंगत नियमों के अधीन चीनी मिल्स के खिलाफ़ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंडलायुक्त द्वारा ये भी आगाह किया है कि शासन की गन्ना नीति के अनुसार किसी भी परिस्थिति में किसान का गन्ना लेने से चीनी मिल द्वारा मना नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने बलरामपुर के जिलाधिकारी को भी निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति अन्य स्थानों पर न होने पाये और यदि इस प्रकार की स्थिति होती है तो संबंधित के खिलाफ यथानियम कठोर कार्रवाई की जाये। 

Facebook Comments