Monday 5th of October 2026 09:44:12 AM

Breaking News
  • भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत- RBI गवर्नर|
  • अल्मोड़ा में महिलाओं ने शुरू की लिलियम की खेती |
  • तिरुपति में बायलर हादसा ,5 कर्मचारियों की मौत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Nov 2023 5:55 PM |   561 views

मतदाता जागरूकता अभियान हेतु एक विशाल रैली का आयोजन किया गया

सलेमपुर -राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में आज महाविद्यालय में चयनित ग्राम तथा सम्पूर्ण नगर पंचायत मझौलीराज में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।
 
रैली के पश्चात् महाविद्यालय सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय बी०एल०ओ० तथा ग्राम प्रधान को भी सम्मिलित किया गया। उनके द्वारा स्वयं सेविकाओ को जागरूक किया गया।
 
इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ० योगेन्द्र सिंह ने स्वयं सेविकाओं को भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना के विषय में एवं उनके कार्यों के विषय में विस्तार से बताया।
 
उन्होने बताया कि लोकतन्त्र में मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। मतदान के दिन हमें सम्बन्धित मतदान केन्द्रो पर मतदान अवश्य करना चाहिए इससे हमारा लोकतन्त्र सुदृढ होगा। 
Facebook Comments