Friday 17th of April 2026 04:34:33 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2023 6:44 PM |   553 views

नगर पालिका परिषद, देवरिया  बोर्ड की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया

देवरिया – ‘एक घण्टा एक तारीख’ कार्यक्रम के आगामी 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10.00 बजे स्वच्छता के लिए 1 घण्टे का श्रमदान करने के महाभियान पर चर्चा–परिचर्चा द्वारा रणनीति तैयार करने एवं स्वच्छता संकल्प लेने हेतु नगर पालिका परिषद, देवरिया  बोर्ड की एक विशेष बैठक पालिकाध्यक्ष  अलका सिंह की अध्यक्षता में पालिका के बापू भवन स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आज अपरान्ह् 3.00 बजे आहूत हुई।

जिसमें  अध्यक्ष की अनुमति से पालिका के अधिशासी अधिकारी  रोहित सिंह द्वारा स्वच्छता के महाभियान की रणनीति की प्रस्तुति की गयी। पालिका के पदेन सदस्य, सदर विधायक डा० शलभ
मणि त्रिपाठी ने  बोर्ड के समस्त  सदस्यगणों व पालिका के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई गई है |

जो निम्नवत् है: “हम नगर पालिका परिषद, देवरिया के  बोर्ड की विशेष बैठक में यह संकल्प लेते है कि हम अपने नगर, उत्तर प्रदेश राज्य एवं भारत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु निरंतर प्रयास करेंगे और उसके लिए आगामी 01 अक्टूबर को विशेष श्रमदान करेंगे।

यह राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी को स्वच्छांजलि होगी। हम सदन के सभी सदस्य शपथ लेते है कि अपने नगर एवं प्रदेश की स्वच्छता यात्रा के इस जन आन्दोलन में अपने नगर के नागरिको एवं संस्थाओं को अधिक से अधिक जोडेंगे।

हम दृढ संकल्पित होकर यह प्रतिज्ञा करते है कि अपने प्रयासों से हमारे नगर को स्वच्छ रखते हुए “हमारा स्वच्छ उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करेंगे ।

आज की इस विशेष बोर्ड बैठक में नगर पालिका परिषद, देवरिया के पदेन  सदस्य सदर विधायक डा० शलभ मणि त्रिपाठी के साथ निम्न सदस्यगण अजय कुमार, निर्मला, माया देवी,अनिता, प्रियंका वर्मा, अमित मिश्रा, ऋषि कुमार यादव, सौरभ तिवारी, बृजेश यादव, धर्मेन्द सिंह,  इन्दू देवी, उषा मिश्रा, सत्य प्रकाश सिंह उर्फ पिन्टू, रमेश मल्ल, मनोज गोयल,  गौहर अली, नादरा तब्बसुम , तसलीम मलिक आदि उपस्थित रहें।

Facebook Comments