Thursday 15th of October 2026 05:41:36 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2023 5:54 PM |   383 views

  पैसेंजर्स को पैंपलेट देकर सफाई के प्रति जागरूक किया गया

आज देवरिया स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आज  पैसेंजर्स को पैंपलेट देकर सफाई के प्रति जागरूक किया गया और  सभी र्कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी को सफाई के प्रति जागरूक किया गया और सफाई के प्रति जन मानस को जागृत करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया|

प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होती है इसलिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें l स्टेशन पर लगे हुए कलरफुल डस्टबिन का उपयोग करें गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले , इधर-उधर ना थूके पिक दान का प्रयोग करें|

 पैसेंजर से अनुरोध अनुरोध किया गया कि “सिंगल यूज प्लास्टि “का अपयोग करना बंद करे  एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करें।गुटखा पान मसाला को त्यागे जीवन को सुंदर और स्वस्थ बनाएं एवं ” स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया ।

जिसमे डॉ अभिषेक कुमार (रेलवे )संजय यादव (मुख्य  स्वास्थ्य निरीक्षक), आश मुहम्मद( आईपीएफ) इमामुद्दीन अंसारी (स्टेशन अधीक्षक ) विजय ठाकुर (फार्मासिस्ट)और अन्य रेल कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी ने भाग लिया।

Facebook Comments