Tuesday 13th of October 2026 06:45:08 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2023 5:01 PM |   462 views

ग्रंथालय समृधि के लिए – आओ पुस्तक दान करें

गोरखपुर -आधारशिला परिवार के अध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी तथा पूरे आधारशिला परिवार के द्वारा राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के आह्वान पर कल सायंकाल 5.30 बजे राजकीय बौद्ध संग्रहालय तारामंडल के पुस्तकालय में “एक बुक शेल्फ गोद लेकर” आपसी सहयोग द्वारा संग्रहित कुछ जन उपयोगी पुस्तकें यथा- इतिहास पुरातत्व, कला, संस्कृति, धर्म एवं बौद्ध साहित्य, भाषा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शोध से सम्बंधित अच्छी स्थिति की ही पुस्तकें पूर्णतः निशुल्क दान दी जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य  डाॅ. धर्मेन्द्र सिंह  द्वारा  पुस्तकें संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर को सौंपी जाएगी।

Facebook Comments