Sunday 29th of November 2026 09:29:32 AM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Sep 2023 6:07 PM |   505 views

ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

देवरिया – आज प्रात: 10 बजे देवरिया खास , रामाबाबू बगीचे के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में स्व रोजगार हेतु ऋण वितरित किया गया | 

शाखा प्रबंधक राधा रमण झा ने निष्पक्ष प्रतिनिधि को बताया कि मुबारक अंसारी को सटरिंग और प्लंबिंग का काम करने के लिए राशि 9,50,000 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दिया गया |

राधेश्याम सिंह को राशि  10,00 ,000 प्रधानमत्री रोजगार योजना के तहत दिया गया | और शहनाज खातून को एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत 3 लाख का ऋण मिला |

स्वनिधि के लाभार्थियों को भी 10,000 की प्रथम किश्त 20,000 की द्वितीय किश्त तथा 50,000 की तृतीय किश्त 12 लोगो को दिया गया |

उक्त अवसर पर फील्ड  अफसर नीतीश कुमार , प्रधान रोकडिया राजन तिवारी उपस्थित रहे |

Facebook Comments