Friday 23rd of October 2026 09:08:27 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Sep 2023 6:06 PM |   709 views

SBI की नई तैयारी बिल्डर को छत पर लगाना होगा सोलर पैनल

मुंबई- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बहुपक्षीय एजेंसियों से जुटाई गई दीर्घकालिक जलवायु कार्रवाई निधि से वित्तपोषित आवासीय परियोजनाओं के लिए कर्ज आवंटन में छत पर सौर ऊर्जा इकाई की स्थापना को अनिवार्य बनाने की योजना बनाई है।

एसबीआई ने जून में 6.3 लाख करोड़ रुपये का आवास ऋण स्वीकृत किया। बैंक पर विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और जर्मनी के केएफडब्ल्यू जैसी बहुपक्षीय एजेंसियों का 2.3 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा ऋण बकाया है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (जोखिम, अनुपालन और तनावग्रस्त संपत्ति) अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, “यदि आवासीय परियोजना हमारे हरित कोष से वित्तपोषित है तो हम बिल्डरों के लिए छत पर सौर ऊर्जा इकाई लगाने को अनिवार्य बनाने की योजना बना रहे हैं।
 
तिवारी ने यहां सिडबी द्वारा आयोजित वैश्विक एसएमई सम्मेलन के अंतिम दिन संवाददाताओं से कहा, “वास्तव में, हम आगे चलकर इसे आवास ऋण आवेदकों के लिए एक एकीकृत सौदा बनाने की योजना बना रहे हैं।” ये ऋण 10-वर्षीय या 20-वर्षीय अवधि के साथ आते हैं जिससे उधार लेने वाले बैंकों के लिए विदेशी मुद्रा जोखिम पैदा होता है।- भाषा 
Facebook Comments