Friday 1st of May 2026 09:25:26 PM

Breaking News
  • बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • पश्चिम बंगाल में गिनती से पहले बड़ा फैसला ,चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर फिर वोटिंग का दिया आदेश |
  • राहुल गाँधी को हाई कोर्ट से राहत, दोहरी नागरिकता के मामले में FIR के आदेश पर रोक|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Sep 2023 5:37 PM |   374 views

कर्नल पटवाल ने एस पी वी पी इंटर कालेज सेमरहना का किया निरीक्षण

मूर्तिहा(बहराइच): एस पी वी पी इंटर कालेज सेमरहना में संचालित एनसीसी इकाई का 51 यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर कमाडिंग ऑफिसर कर्नल एपीएस पटवाल ने निरीक्षण किया । इस दौरान एनसीसी एएनओ धीरज कुमार व उपेंद्र कुमार दीक्षित द्वारा कमान अधिकारी एपीएस पटवाल को विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों की जानकारी दी गयी ।

कमान अधिकारी ने ट्रेनिंग ग्राउंड पर केडेट से मिल उनसे एनसीसी दायित्व, यूनिफोर्म, टर्नआउट, ड्रिल, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं आर्मी भर्ती आदि पर चर्चा की ।

उन्होंने केडेट्स को एनसीसी के द्वारा मिलने वाले समस्त लाभ लेने पर जोर दिया । साथ ही कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों को दिए जाने वाले बोनस अंक या प्राथमिकताओं के बारे में केडेट्स को अवश्य जानकारी होनी चाहिए ।

इस अवसर पर प्रिंसिपल दुर्गेश कुमार एवं प्रबन्धक अनिल कुमार ने कमान अधिकारी कर्नल एपीएस पटवाल का स्वागत किया ।

निरीक्षण के दौरान सूबेदार सुखविन्दर सिंह ,विपिन कुमार, जयराम मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहें ।

Facebook Comments