Friday 24th of July 2026 08:28:00 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Aug 2023 6:24 PM |   428 views

जिला प्रशासन कराएगा श्रवण बाधित बच्चों का कॉक्लियर इंप्लांट

देवरिया -जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में कॉक्लियर इंप्लांट हेतु पात्र बच्चों का चयन किया जा रहा। ऐसे बच्चे जो शून्य से 5 आयु वर्ग के हो और उनमें सुनने की क्षमता विकसित न हुई हो तो उनका कॉक्लियर इंप्लांट कराया जाता है |

इसके इलाज पर लगभग सात लाख रुपये का खर्च आता है, लेकिन जिला प्रशासन सभी बच्चों का कॉक्लियर इंप्लांट निःशुल्क कराएगा। उन्होंने बताया कि 0-05 आयु वर्ग के श्रवण बाधित बच्चे कॉक्लियर इंप्लांट के पश्चात सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं। अभी तक 133 बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है।

उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया कि यदि उन्हें ऐसा कोई बच्चा दिखे तो उसकी सूचना विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में दें अथवा विभागीय नंबर  9839910009 पर सूचित करें।

Facebook Comments