Wednesday 23rd of September 2026 08:15:11 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Feb 2023 5:49 PM |   877 views

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित

सुलतानपुर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 क(ज) में दी गई व्यवस्था अनुसार प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण ,मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें, इसी के दृष्टिगत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा जनपद में ग्रास रूट लेवल पर बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, तार्किक कल्पनाशीलता उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्यकलापों एवं वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
 
इसी क्रम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2023 को वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान थीम पर आधारित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग ने किया गया, जिसमे 17 विद्यालयों के 25 मॉडल ने प्रतिभाग किया।
 
के.एन..आई.टी. और के.एन.आई.पी.एस.एस, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतियोगी भी प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुख्य अतिथि बी.जे.पी. जिलाध्यक्ष डॉ0 आर.ए. वर्मा और विजय प्रताप सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज, दियरा ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
 
डॉ0 आर0ए0 वर्मा ने आने वाली सभी को भारत के विज्ञान की सदी बताया और उपस्थित छात्र छात्राओं को विज्ञान अध्ययन व नवाचार के लिए प्रेरित किया। संस्था के कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों से 02 मॉडल तथा तकनीकी विद्यालयों के छात्रों से कम से कम पांच पांच विज्ञान मॉडल तैयार कर प्रतियोगिता में सम्मिलित हुएस  इस अवसर पर के एन आई टी के प्रोफेसर डॉ अरविंद तिवारी, डॉ कपिल सक्सेना और डॉक्टर योगेश को सम्मानित किया गया।
 
मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 9 स्तर में प्रथम चंदन गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर सिरवारा मार्ग, द्वितीय प्रांजल यादव सरस्वती शिशु मंदिर सिरवारा मार्ग, तृतीय अखिलेश के एन आई सी, करौदिया, सुल्तानपुर ने प्राप्त किया। कक्षा 11स्तर के मानस पांडे, शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग को प्रथम तथा के एन आई सी करोंदिया विवेक नगर की दिव्यांशी सिंह को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके लिए प्रथम पुरस्कार 3000 द्वितीय पुरस्कार 2000 व तृतीय पुरस्कार रु 1000 प्रदान किए गए।
 
के एन आई पी एस एस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के बीटेक के छात्र हर्षित श्रीवास्तव को रु 3000 का प्रथम पुरस्कार इंजीनियरिंग छात्र के रूप में प्राप्त हुआ। पुरस्कार का वितरण पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता के एन आई टी के पूर्व मैकेनिकल विभागाध्यक्ष एच डी राम ने किया।
 
प्रवीण अग्रवाल ने वैज्ञानिक जीवन को ऋषि जीवन बताते हुए, प्रतिभागियों को प्रेरित किया। जिला विज्ञान क्लब सुल्तानपुर के द्वारा सभी प्रतिभागियों को  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 
मॉडल प्रतियोगिता मे प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल वर्मा प्रधानाचार्य सूर्यभान, विजय प्रकाश मौर्य, जिला समन्वयक शैलेंद्र चतुर्वेदी, समन्वयक राधेश्याम पाण्डेय अध्यापक जेपी शर्मा अखिलेश पांडे प्रिया त्रिपाठी संगीता गुप्ता गायत्री शुक्ला व शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
 
जनपद स्तर पर 15 उत्कृष्ट मॉडल्स का चयनित 15 मॉडल को 5 मार्च को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करना होगास जो वहां से चयनित मॉडल 20 मार्च को प्रांतीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।
Facebook Comments