Monday 29th of April 2024 07:12:25 PM

Breaking News
  • बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे , अखिलेश यादव का बीजेपी पर वॉर , बोले – ये 2014 में आये थे 24 में चले जायेंगे |
  • सारण से रोहिणी आचार्य ने किया नामांकन , लालू भी रहे मौजूद |
  • दुबई दुनिया का सबसे बड़ा टर्मिनल बना | इसमें 400 गेट और पांच रन वे है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jan 2023 7:55 PM |   493 views

सदभावना मंच द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाल वितरित किया गया

समाज की सेवा ही उद्देश्य के भाव से संचालित भीखमपुर रोड देवरिया स्थित ” सद्भावना मंच द्वारा आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धन महिलाओं को शाल वितरित किया गया |

सद्भावना मंच के अध्यक्ष कमलेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर हमे गर्व है | यह अपने वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है |

तिरंगा का केसरिया रंग हमारे साहस ,बलिदान व त्याग का प्रतीक है |सफ़ेद रंग शांति व हरा रंग हरियाली प्रतीक है |

सद्भावना मंच के मनोज ” मैथिल ने कहा कि सद्भावना मंच के लोकोपयोगी कार्यों से हम देवरियावासी गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं |जाड़े में संस्था द्वारा कम्बल और शाल वितरण , गर्मी में प्याऊ लगवाने का कार्य बड़ा ही पुनीत है |यह संस्था विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए कटिबद्ध है| साल में एक बार निर्धन वर्ग के बच्चों के मध्य बैग , कॉपी , पेंसिल आदि का वितरण करती है |

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष  जितेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ,सचिव उमेश गुप्ता , कमलाकांत जायसवाल ,योगेन्द्र तिवारी , मनोज गुप्ता , कमलेश गुप्ता ,श्री राम प्रजापति ,बेचू पासवान आशीष जायसवाल , शिव प्रसाद यादव , दीपक गुप्ता , धर्मेन्द्र जायसवाल , मनोज जायसवाल , योगेन्द्र प्रजापति , राजेश कुमार यादव , चंदन जायसवाल , दिलीप जायसवाल , महेश्वर तिवारी , मुंद्रिका प्रजापति , रमेश गुप्ता , मार्कंडेय पासवान ,परमहंस प्रसाद ,सूर्यभान प्रजापति ,पप्पू वर्मा ,मन्टू जायसवाल व कलेक्ट्रेट कर्मी रेनू सिन्हा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |   

Facebook Comments