पूर्व एमएलसी रामसुंदर दास की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
देवरिया -पूर्व एमएलसी रामसुंदर दास की श्रद्धांजलि सभा कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय पर आज 12 बजे आयोजित की गयी | कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व एमएलसी रामसुन्दर दास जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश नारायण शाही तथा मंच का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी बेचू लाल चौधरी ने किया |
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने कहा रामसुंदर दास प्रख्यात वकील व पक्के समाजवादी थे उनकी मृत्यु से जनपद को अपूर्णीय छति हुई है ,राम सुन्दर दास की कमी सभी समाजवादियों को खलेगी।उनकी विचार धारा को आगे बढ़ाकर समाजवादी पार्टी की कामयाबी ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी|
इस अवसर पर दीनानाथ चौधरी,अर्जुन यादव,चंद्रभूसन यादव,नित्यानंद तिवारी,राजेंद्र प्रसाद,रामाशीष निषाद,अरविंद साहनी,डमरू चौहान,रामायण यादव,फारुख अहमद,हृदयानंद जायसवाल ,राजेंद्र यादव, राजेश यादव,राजेंद्र जायसवाल,श्रीकांत यादव,ब्यास यादव,रमाकांत निषाद,खुर्शीद अंसारी,रामप्रकाश यादव,राजबंशी,राजभर,मुरली जायसवाल,रामकांत राव,स्वदेश सिंह एड,बांकेलाल यादव, विजय यादव,संतोष सिंह,अमृत साहनी,गोपी यादव, रमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहें |
