Tuesday 13th of October 2026 05:50:45 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Dec 2022 5:21 PM |   771 views

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत प्याज और लहसुन की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण शुरू

कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया पर राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान प्रतिष्ठान देवरिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत आज से 8 दिसंबर तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  शुभारंभ  करते हुए जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव ने किसानों को प्याज और लहसुन के पोषणीय एवं औषधीय महत्व के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यह एक नकदी फसल है जिससे किसान आसानी से खेती कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान प्रतिष्ठान के सहायक निदेशक मदन मोहन द्विवेदी ने किसानों को प्याज के उत्पादन की तकनीक के बारे में विस्तार से चर्चा की।

तकनीकी अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने किसानों को  राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान प्रतिष्ठान के गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक रजनीश श्रीवास्तव प्याज की नर्सरी कैसे तैयार करें इस विषय पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ कमलेश मीणा अजय तिवारी ने भी व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में अनूप कुमार सिंह मनजीत के साथ विभिन्न विकास खंडों से आए गंगा विशन कुशवाहा दिनेश कुशवाहा रमेश प्रसाद मिश्र प्रभास्कर नारायण तिवारी अर्जुन द्विवेदी ममता शर्मा सहित 30 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले 3 दिन तक जारी रहेगा जिसमें प्याज और लहसुन के विभिन्न तकनीकों जैसे फसल  उत्पादन, फसल सुरक्षा, भंडारण एवं कटाई उपरांत प्रसंस्करण के बारे में भी चर्चा की जाएगी।

Facebook Comments