Tuesday 13th of October 2026 08:17:51 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2022 4:56 PM |   513 views

18 बड़े कूडा कलेक्शन पॉइंट का निस्तारण किया गया

देवरिया -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप एवं नगर विकास मंत्री अरविद कुमार शर्मा की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के नगर निकायों में चलाए जा रहे ’’प्रतिबद्ध 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय’’ अभियान का आगाज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद देवरिया में 18 बड़े कूडा कलेक्शन पॉइंट का निस्तारण किया गया है|

कूड़ा स्थलो का निस्तारण 12-12 सफाई कमिर्यों की ड्यूटी 2 सफाई नायकों के नेतृत्व में लगा कर कराया गया , जिसका पर्यवेक्षण सफाई निरीक्षकों द्वारा किया गया।

उक्त अभियान का समापन एवं नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा जनहित में नगर क्षेत्र स्थित नई बाजार (कोतवाली परिसर के पास) में एक वाटर कूलर (आर0ओ0)  का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष  अलका सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभासद  अजय कुमार गुप्ता,  परमानन्द मिश्र, मनीष श्रीवास्तव,  पुरूषोतम सिंह,
सुभाष चन्द्र सिंह, रवि कुमार पटवा, मो0 सादिक, मो शाहिद, अभिषेक त्रिपाठी,  शिवशंकर जायसवाल कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें |

Facebook Comments