Wednesday 1st of July 2026 08:03:17 AM

Breaking News
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद – आठो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये ,अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी |
  • स्कूल बसों की जांच कराएगी योगी सरकार ,1 जुलाई से शुरू होगा अभियान|
  • आज से दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव शुरू|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 May 2022 6:18 PM |   715 views

न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत

संत कबीर नगर- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार  29  मई 2022 को जनपद न्यायालय संत कबीर नगर में आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मी कान्त शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उक्त विशेष लोक अदालत में ऐसे समस्त मामले,जो आर्बिट्रेशन निष्पादन वादों से संबंधित हैं तथा जनपद न्यायाधीश  एवं अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालयों में लंबित हैं, सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जायेंगे। इस संदर्भ में समस्त संबंधित न्यायालयों द्वारा पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा रहें हैं।

आम जनता जिनके ऐसे मामले न्यायालयों में लंबित है 29 मई 2022 को विशेष लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।

Facebook Comments