Monday 2nd of March 2026 10:42:18 AM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 14 Apr 2022 6:27 PM |   836 views

संविधान

ऐसा संविधान भारत का
दुनियां करती  है गुणगान
मानवता हो पूज्य  धरा पर
राष्ट्र धर्म  हो ऊपर
जाति- पांति का भेद नहीं
पर सेवा  सबसे बढ़कर
समाज का हर प्राणी खुश हो
घूमे सीना तान,
ऐसा संविधान भारत का
दुनियां करती  है गुणगान
छूआ-छूत का नाम नहीं अब
शोषण मुक्त समाज
दलित विरोधी आटा चक्की
जेल में पीसें आज
बेगारी बंधुआ मजदूरी का
नहीं है नाम निशान
ऐसा संविधान भारत का
दुनियां करती  है गुणगान
नारी शिक्षित होकर  जब
नौकरियों में आएंगी
अपनी कौशल क्षमता जग में
सबको दिखलाएंगी
नारी सशक्तिकरण कानून से
मिली नई मुस्कान
ऐसा संविधान भारत का
दुनियां करती  है गुणगान
कहीं भी जाकर पढ़ सकता
कोई  पुराण और वेद
मंदिर में पूजा करने से
कहीं नहीं है भेद
न्यायाधीश और राष्ट्रपति बनके
बना दिया पहचान
ऐसा संविधान भारत का
दुनियां करती  है गुणगान
धन्य हैं जन्म भूमि, धन्य
अपने भारत की  माटी
संविधान की रचना करके
बाबा ने तोड़ी परिपाटी
कानून का डंडा नरेश-रंक पर,
चलता एक समान
ऐसा संविधान भारत का
दुनियां करती  है गुणगान
Facebook Comments