Sunday 6th of September 2026 05:23:46 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Apr 2022 6:20 PM |   813 views

हेल्थ एंड वेलनेस सेण्टर की चौथी वर्षगांठ मनाई गई

सुल्तानपुर-स्थापना के चार वर्ष पूरे होने पर वृहस्पतिवार को जिले के सभी 125 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए | चार साल पहले 14 अप्रैल को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई थी | इसमें उप केन्द्रों का नवीनीकरण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया था |
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना दिवस पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एच.ओ.) को बधाई दी |
 
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर सभी सेंटर पर समुदाय को टेलीमेडिसिन सेवाओं से आच्छादित किया गया | इसके लिए पहले ही सभी सी.एच.ओ. और चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया गया था | सम्बंधित चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से टेली कंसल्टेशन सेवाएं देने के लिए भी निर्देशित किया गया है |
 
जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा देश में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से वर्चुअल संवाद किया जायेगा | इस दौरान प्रधानमंत्री चयनित सेंटर के चिकित्साधिकारी, सी.एच.ओ. एवं लाभार्थियों से भी बात कर सकते हैं I 17 अप्रैल को सेंटर पर योग सत्रों का आयोजन भी किया जायेगा |
Facebook Comments