Sunday 6th of September 2026 06:58:51 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Feb 2022 6:23 PM |   775 views

27 फरवरी को बिना किसी भय व प्रलोभन के निर्भीक होकर करें मतदान

अमेठी – 27 फरवरी को समस्त मतदाता बिना किसी डर के मतदान केंद्र पर जाएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। उक्त बातें  नेहरू युवा केंद्र अमेठी के द्वारा ग्रामसभा फूला में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान की गोष्ठी में महात्मा गांधी नेशनल फैलोशिप से आए मनीष गुप्ता ने कही।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 27 फरवरी को जनपद में विधानसभा का मतदान होगा, लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाता बिना किसी भय व प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान करें।
 
कार्यक्रम में मतदाताओं को संबोधित करते हुए नेहरु युवा केन्द्र अमेठी की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने कहा  लोकतंत्र के  इस महापर्व में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है  इसलिए 27 फरवरी को सभी महिलाएं अपने साथ कम से कम 20- 20 अन्य महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करके मतदान कराये, जिससे कि मतदान प्रतिशत बढ़ सके।
 
बताते चलें कि नेहरू युवा केंद्र अमेठी  के द्वारा वर्तमान में पूरे जनपद में  कम मतदान वाले पोलिंग बूथों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पिन्टू शुक्ल  ने कहा कि जब सभी मतदाता उत्साहपूर्वक शत प्रतिशत मतदान करेंगे तभी एक अच्छे जनप्रतिनिधि  का चुनाव होगा ।
 
कार्यक्रम में आदर्श कुमार एनवाईवी सिंहपुर, सरजू प्रसाद प्रधान फूला, श्रवण कुमार शुक्ल, बलराम मिश्र , संदीप शुक्ल, जगत नारायण, रंजीत कुमार, रन्नौ शुक्ला, विनीता शुक्ला के साथ ही अन्य दर्जनों मतदाता उपस्थित रहे।
 
Facebook Comments