Monday 29th of June 2026 05:20:16 PM

Breaking News
  • मुझे दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने वाली है ,अभिजीत दिपके का जेल भरो आन्दोलन |
  • बिहार को मिलेगी नई पहचान पटना का जे पी पथ बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिज्म हब |
  • देहरादून की लीची का बढ़ा जलवा ,इटली एक्सपोर्ट से किसानों को मिला 25%ज्यादा दाम |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jan 2022 5:21 PM |   1094 views

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। इन सबके बीच सबसे बड़ी खबर यही है कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस बात की जानकारी पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम लगातार जमीन पर काम कर रहे हैं। चुनावी रणनीति को मजबूत कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि मायावती लगातार पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। ऐसे में वह किसी एक सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। इतना ही नहीं, सतीश चंद्र मिश्रा ने तो यह भी कह दिया कि ना तो मायावती के परिवार से और ना ही मेरे परिवार से कोई भी सदस्य चुनावी मैदान में उतरेगा।

Facebook Comments