Sunday 6th of September 2026 05:21:24 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 26 May 2021 11:31 AM |   770 views

एक बूंद पानी

घर के बाहर बिलख रही
दु:खिया गौरैया रानी
ढूढ़ रही है मिला नहीं
पर एक बूंद भी पानी

ऊंचे ऊंचे महल अंटारी,
सुंदर बाग बगइचा
बाहर घास मखमली घर के
अंदर बिछा गलइचा

झूमर झालर से जगमग
बढ़ता है घर की शानी
ढूढ़ रही है मिला नहीं
पर एक बूंद भी पानी

कौआ बुलबुल और गिल
हरी- मैना की परेशानी
एक नहीं यह सभी परिंदों
की है दु:खद कहानी

अब तो इस भीषण गर्मी में
राम करे निगरानी
ढूढ़ रही है मिला नहीं
पर एक बूंद भी पानी

मिट्टी के बर्तन में मित्रों
पानी भरके लाएं
घर या छत के ऊपर या
फिर रस्सी से लटकाएं

धरती पर चिड़ियां मरें नहीं,
संकल्प यहीं लो ज्ञानी

ढूढ़ रही है मिला नहीं
पर एक बूंद भी पानी

Facebook Comments