Wednesday 4th of November 2026 09:02:33 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jul 2020 5:17 PM |   698 views

कौशल भारत अभियान ने युवाओं में उद्यमिता की भावना बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है -शाह

नयी दिल्ली-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कौशल भारत अभियान ने पिछले पांच वर्षों में युवाओं के बीच उद्यमिता की भावना बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।

शाह ने यह भी कहा कि कौशल भारत अभियान सही कौशल उपलब्ध करा कर, देश के युवाओं की आंतरिक क्षमता को बढ़ा कर उन्हें सशक्त कर रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पिछले पांच वर्षों में, कौशल भारत अभियान ने युवाओं के बीच उद्यमिता की भावना को बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। इसने नौकरी चाहने वालों को नौकरी देने वाला बनने के लिये प्रोत्साहित किया है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में काफी मददगार साबित होगा। गृह मंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

इससे पहले, कौशल भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के समय में प्रासंगिक बने रहने का मंत्र है, ‘‘कौशल प्रदान करें, पुनर्कौशल प्रदान करें और कौशल बढ़ाएं।  मोदी ने कहा कि कौशल शाश्वत है और यह समय के साथ-साथ बेहतर होता चला जाता है और आपको दूसरों से बेहतर बनाता है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में लाखों की संख्या में कौशल प्राप्त लोगों की जरूरत है और विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी काफी संभावना है।

 

Facebook Comments