Thursday 22nd of October 2026 07:12:52 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 May 2024 5:12 PM |   521 views

पहले धाकड़ और अब हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा ने डबल रोल प्ले कर के कमाल कर दिया

बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. इस सीरीज में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने काम किया है| इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख का नाम शामिल है. मनीषा कोइराला ने फिल्म में काफी अच्छा अभिनय किया है. लेकिन महफिल अगर किसी ने लूटी तो वो हैं सोनाक्षी सिन्हा| सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म में जबरदस्त काम किया है| इससे पहले दहाड़ वेब सीरीज में भी एक्ट्रेस ने अच्छा काम किया था. लेकिन सही मायने में कहा जाए तो सोनाक्षी सिन्हा की असली दहाड़ तो इस सीरीज में देखने को मिली है. सीरीज में एक्ट्रेस डबल रोल में नजर आई हैं|

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म से ही उनके ऊपर नेपोटिज्म जैसे आरोप लगने लगे थे| इसके अलावा उन्हें करियर की शुरुआत में तो बॉडी शेमिंग का भी काफी शिकार होना पड़ा| इसके अलावा उनका अभिनय भी फैंस को कुछ ज्यादा रास नहीं आ रहा था| लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने फिल्में की और आलोचनाओं को स्वीकार किया| कई लोगों को तो खानदानी शफाखाना फिल्म में उनकी एक्टिंग अच्छी लगी थी लेकिन फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी|

कई सारे कलाकारों के लिए OTT प्लेटफॉर्म एक सौगात की तरह आया| बॉबी देओल, सुष्मिता सेन, रिद्धी डोगरा और रवीना टंडन जैसे कलाकारों का जबरदस्त कमबैक देखने को मिला. इसमें एक नाम सोनाक्षी सिन्हा का भी लिया जा सकता है|

क्योंकि एक्ट्रेस ने जबसे ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है तबसे उनकी किस्मत ही खुल गई है| उन्हें अच्छे रोल्स ऑफर हो रहे हैं साथ ही एक्ट्रेस के अभिनय की काफी सराहना भी की जा रही है| इसकी शुरुआत हुई दहाड़ सीरीज से. इस सीरीज में एक्ट्रेस का अभिनय खूब पसंद किया गया और इसी के बाद उन्हें संजयलीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में काम किया जो अब तक की सबसे महंगी भारतीय वेब सीरीज मानी जा रही है| इसके अलावा एक्ट्रेस के अभिनय में अब ज्यादा कॉन्फिडेंस भी नजर आ रहा है|

एक्ट्रेस ने हीरामंडी वेब सीरीज में रेहाना और फरीदान का रोल प्ले किया है. ये रोल मां-बेटी का है और ये दोनों ही रोल सोनाक्षी ने ही प्ले किया है| अपने किरदार के हिसाब से उनके चेहरे के हाव-भाव और डायलॉग्स बोलने का तरीका शानदार है| उनके अभिनय में अब अलग ही कॉन्फिडेंस और फ्लो नजर आ रहा है. शायद सोनाक्षी को ऐसे ही एक्सपोजर की जरूरत थी या यूं कहें तो बस थोड़ी सी तारीफ की|

Facebook Comments