Thursday 22nd of October 2026 04:59:06 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 May 2024 4:34 PM |   700 views

नेपाल ने 100 रुपये के नए नोट पर देश का नया नक्शा छापने का ऐलान किया

पड़ोसी देश नेपाल एक ऐसा काम करने जा रहा है, जिससे भारत के साथ उसकी टेंशन एक बार फिर बढ़ सकती है| नेपाल ने 100 रुपये के नए नोट पर देश का नया नक्शा छापने का ऐलान किया है. इस नक्शे में वो तीन विवादित क्षेत्र होंगे, जिस पर भारत अपना अधिकार जमाता है| नेपाल अपने इस नए नक्शे में लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल करेगा|

दरअसल, भारत सीमा से लगे इन क्षेत्रों को पहले ही विस्तार रूप दे चुका है. 100 रुपये के नोट पर पुराने नक्शे के बजाय नया नक्शा बनाने का फैसला नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक लिया गया| सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने बताया कि बैठक में 100 रुपये के नोट में नेपाल का नया नक्शा छापने का फैसला लिया गया है|

इस नक्शे में लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को दर्शाया जाएगा| रेखा शर्मा नेपाल की सूचना और संचार मंत्री भी हैं| उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने 25 अप्रैल और 2 मई को हुई बैठक में 100 रुपये के नए नोट को फिर से डिजाइन करने और करेंसी पर छपे पुराने नक्शे को बदलने की मंजूरी दी थी| इससे पहले नेपाल ने 18 जून 2020 को अपने पॉलिटिकल मैप में उन तीनों इलाकों को शामिल कर लिया था. इसके लिए उसने संविधान में भी संशोधन किया गया था|

नेपाल की संसद में इस विवादास्पद बिल के पक्ष में 258 वोट (275 में से) पड़े थे. किसी भी सदस्य ने इस बिल के खिलाफ वोट नहीं किया| विधेयक को पारित करने के लिए 275 सदस्यीय निचले सदन में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी| नेपाली कांग्रेस (NC), राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (RJP-N) और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) सहित प्रमुख विपक्षी दलों ने नए विवादास्पद नक्शे का समर्थन किया था|

भारत के साल 2019 में नया पॉलिटिकल मैप जारी करने के बाद साल 2020 में नेपाल की तत्कालीन केपी ओली सरकार ने चीन के इशारे पर देश का नया नक्शा संसद से पारित कराया था| इसमें कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा के साथ-साथ भारत के कई इलाकों को नेपाल का दिखाया था. हालांकि, भारत ने इस विवादास्पद नक्शे को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी|

बता दें कि नेपाल पांच भारत के पांच राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1850 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा साझा करता है| लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर भारत अपना अधिकार रखता है. ये इलाके भारत के उत्तराखंड सीमा से सटे हैं|

Facebook Comments