Thursday 22nd of October 2026 05:54:08 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 May 2024 4:28 PM |   444 views

पुलिस ने चोरी और टप्पेबाजी में शामिल एक दंपति को किया गिरफ्तार

मऊ:– मुहम्मदाबाद गोहना, स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी और टप्पेबाजी में शामिल गिरोह के सदस्यों में से एक दंपति को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर और नगदी के साथ तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के न निर्देश पर क्षेत्र में सघन जांच की जा रही है। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि चोरी और टप्पेबाजी में शामिल गिरोह के दो सदस्य बाइक से घोसी रोड होते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने वलीदपुर मोड पर शुक्रवार की सुबह घेराबंदी किया तो एक बाइक पर महिला और पुरुष आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोका और तलाशी लिया तो बाइक चला रहे आदमी के पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस मिला। जामा तलाशी में महिला के पर्स में रखे गए एक जोड़ी सफेद चांदी की पायल, चांदी का मोटा छा, चांदी के तीनअंगूठी, दो नग वाली अंगूठी, झाला मंगलसूत्र, नाक की कील, सोने का झाला, कान की छोटी वाली के अलावा 15 हजार नगद बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त सामान विभिन्न स्थानों से चोरी किए हैं। दो दिन पहले कैलेंडर तिराहा के पास से ऑटो में बैठी एक महिला के पर्स में से भी सोने चांदी का सामान चुरा कर बेच दिया है।

पकड़े गए आपस में पति और पत्नी आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुर्जरपार निवासी हरकेश पुत्र निहार और उसकी पत्नी रीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया।

Facebook Comments