Sunday 21st of June 2026 05:51:23 AM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 May 2020 3:36 PM |   641 views

उर्वशी रौतेला ने डोनेट किए 5 करोड़ रुपये

 

मुंबई – कोरोना संकट के खिलाफ जंग में कई लोग मदद कर रहे हैं और बॉलीवुड वाले भी पीछे नहीं हैं। अब उर्वशी रौतेला  ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने पांच करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है । उर्वशी के अनुसार हमें साथ आने की जरूरत है और कोई दान छोटा नहीं होता।

उर्वशी ने एक वर्चुअल डांस मास्टर क्लास आयोजित की। इसमें उन्होंने मुफ्त में उन लोगों को जोड़ा जो अधिक वजन से परेशान हैं और डांस सीखना चाहते हैं। इसमें उन्होंने डांस के अलग-अलग फॉर्म सिखाए।

टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास का आयोजन हुआ और 1.8 करोड़ लोग जुटाए। इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले जो उन्होंने covid – 19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में डोनेट कर दिए। उर्वशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को साथ रहने की आवश्यकता है और सभी के समर्थन की भी आवश्यकता है। साथ मिल कर हम इस महामारी को हरा सकते हैं।
Facebook Comments