Tuesday 13th of October 2026 01:02:35 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 May 2020 4:50 PM |   741 views

अस्पताल ने किया कनिका कपूर का प्लाज्मा लेने से इनकार

लखनऊ-  covid -19 संक्रमण को लेकर विवादों में आई मशहूर बालीवुड गायिका   कनिका कपूर की फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका प्लाज्मा लेने से इंकार कर दिया है।किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने मंगलवार को बताया, ‘गायिका कपूर ने जो अपनी ‘फैमिली हिस्ट्री’ (परिवार की चिकित्सा संबंधी जानकारी) बताई है, उसे देखते हुए अस्पताल ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए फ़िलहाल उनका प्लाज़्मा लेने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फैमिली हिस्ट्री की जानकारी मीडिया को नहीं दी जा सकती क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है। हालांकि उन्होंने कहा कि भविष्य में शोध के लिए कनिका का प्लाज्मा लेने पर विचार किया जा सकता है।
 
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद कनिका कपूर ने 27 अप्रैल को कोरोना रोगियों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा दान करने का फैसला किया था।
                    (भाषा)
Facebook Comments