Saturday 24th of October 2026 10:28:05 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Mar 11:57 AM |   3173 views

हींग खाने के फायदे

आमतौर पर आप ने अपने घरो में दादी / नानी को  दाल या सब्जी में हींग  डालते देखा होगा | किन्तु आपने कभी यह सोचा है यह हींग क्या है ? कैसे उत्पत्ति होती है और क्या है इसके फायदे ?अगर नही जानते तो आईये हम बताते है –   

हींग फेरुला फोईटिस नामक पौधे का चिकना रस है |इसका पौधा 60 से 90 सेंटीमीटर तक ऊँचा होता है | यह पौधे ईरान ,तुर्किस्तान ,बलूचिस्तान , काबुल और पहाड़ी क्षेत्रो में पाए जाते हैं |हींग के पत्तों और छालों में हल्की चोट देने से दूध निकलता है और वही दूध पेड़ पर  सुखकर गोंद बनता है उसे निकालकर पत्तो व खाल में भरकर सुखा लिया जाता है | सूखने के बाद उसे ही हींग कहते है |आयुर्वेद में इसकी अहम भूमिका है | विभिन्न प्रकार के दवाओ में इसके उपयोग किया जाता है |

हींग खाने के फायदे –

1-  हींग में कोउमारिन नाम का एक पदार्थ मौजूद होता है जिससे ना केवल खून पतला होता है बल्कि रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है।

2- हींग का इस्तेमाल पुरुषों में नपुंसकता, शीघ्रपतन, स्पर्म की कमी का उपचार करने के लिए भी किया जाता है। रोज़ाना खाने में हींग का इस्तेमाल करने से या फिर गुनगुने पानी में हींग डालकर पीने से सेक्स लाइफ अच्छी होती है।

3 – पेट में दर्द, गैस, बदहजमी की समस्या होने पर हींग का लेप नाभि के आस-पास लगाने से या गुनगुने पानी के साथ हींग और अजवाइन खाने से फायदा मिलता है।

4 – माहवारी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो जाती है. ऐसे में आप चाहे तो चुटकी भर हींग को पानी के साथ ले सकती हैं|

           ( प्रियंका )

Facebook Comments