Saturday 20th of June 2026 11:21:51 PM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Feb 2020 7:10 PM |   2100 views

बौद्ध संग्रहालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कुशीनगर – संग्रहालय की शैक्षिक प्रसार योजना के अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय ,कुशीनगर द्वारा आज 14 फ़रवरी को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 तक छात्र – छात्राओं ने भाग लिया |प्रतिभागियों की कुल संख्या 72 थी |इस प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले प्रतिभागियो ने जल संरक्षण / पर्यावरण संरक्षण विषय पर सुन्दर चित्र बनाये |कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ने सफल  प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया  |प्रथम पुरस्कार बुद्ध समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रितेश कुशवाहा व दिवितीय पुरस्कार छाया सिंह ,तृतीय पुरस्कार कलीमुला अंसारी को , सांत्वना पुरस्कार राहुल शिक्षा निकेतन की कुमारी सलोनी सिंह व इकरा हसन तथा बुद्ध समाज कल्याण विद्यालय की अर्पिता सिंह को प्राप्त हुआ |

कार्यक्रम का संचालन धनंजय राय एवं अतिथियो का स्वागत व  आभार व्यक्त  अमित कुमार दिवेदी  ने किया |इस अवसर पर प्रभुनाथ सिंह ,उदयभान सिंह , अर्जुन सिंह , ममता जायसवाल , सुप्रिया सिंह ,कंचन गुप्ता आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं तथा प्राण रंजन , तेज प्रताप शुक्ल , मीरचंद , नसीरूद्दीन बेग उपस्थित रहे  |

Facebook Comments