Thursday 15th of October 2026 05:39:32 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Feb 5:35 PM |   1120 views

रोज खाएं एक चुकंदर

 एक चुकंदर हमे प्रतिदिन खाना चाहिए |क्योकि  इसमें मौजूद विटामिन , खनिज, सोडियम, पोटैशियम, फौस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 अन्य आदि तत्व पाए जाते है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं| इसलिए चुकंदर को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं| रोज एक चुकंदर खाने से एनिमिया जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं|चुकंदर खाकर कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित रखा जा सकता है| इतने सारे फायदे के बावजूद हमें इसे खाना अच्छा नहीं लगता तो हम आपको इसे खाने के और भी तरीके बताते हैं – 

1- चुकंदर को कद्दूकस करके उसमें पतली पतली हरी मिर्च और धनिया, कुछ बूंदे नीबू की और स्वादानुसार नमक मिलाकर खाए.. खाने का स्वाद बढ़ जाएगा|

2- चुकंदर, टमाटर, प्याज, मूली को बारीक बारीक काट कर उसमें  चाट मसाला मिलाकर खा सकते हैं, चाहे तो नीबू भी मिला ले|

3- चुकंदर की एकदम पतली पतली slice काटकर प्लेट में सजा ले और ऊपर से नमक, काली मिर्च छिड़ककर खा सकते हैं|

4- चुकंदर का हलवा भी बना सकते हैं गाजर की तरह, चुकंदर को छिल के धुल लें और फिर कद्दू कस करके उसे कढ़ाई में पकाये|  पकाते समय ही उसमें दूध भी डाल दें तो बाद में खोए की जरूरत नहीं पड़ेगी, जब पक जाए तो ऊपर से ड्राई फ्रूट डाल ले| ये आपके लिए गाजर के हलवे से ज्यादा सेहतमंद और स्वादिष्ट लगेगा|

Facebook Comments