Friday 27th of November 2026 08:56:54 AM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Nov 2019 1:55 PM |   1968 views

मंदी नहीं तो क्या है- अशोक गहलोत

जयपुर-  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट को लेकर सवाल उठाते हुए शनिवार को पूछा कि अगर यह आर्थिक मंदी नहीं है तो क्या है? गहलोत ने ट्वीट किया है, ‘‘ मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गयी जो कि बीते छह साल में निचले स्तर पर है। लगातार पांचवीं तिमाही में इस तरह की गिरावट दर्ज की गयी है। 

गहलोत ने हैशटैग ‘जीडीपी के बुरे दिन‘ के साथ लिखा, ‘‘ अगर यह आर्थिक मंदी नहीं तो क्या है? उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को वृद्धि दर संबंधी आंकड़े जारी किए थे जिनके अनुसार जुलाई से सितंबर के बीच दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गयी है।

Facebook Comments