Monday 21st of September 2026 11:49:43 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Nov 2019 5:33 PM |   1876 views

गोंडा में युवती समेत तीन शव मिले

गोण्डा –  गोण्डा-गोरखपुर रेल मार्ग पर शनिवार की सुबह एक युवती समेत तीन लोगों का शव मिले है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोण्डा-गोरखपुर रेल खण्ड पर मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज सुबह रेल लाइन के समीप तीन शव बरामद हुए। उनके पास मिले टिकट से पता चला कि तीनों यात्री बस्ती से गाजियाबाद जा रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस को मृत युवती की हथेली पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला। इस नम्बर पर बात करने पर मृतकों की पहचान रीता (18), राज (20) पुत्र मोहन दास और अनिल कुमार (21) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी जलालाबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्ति एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Facebook Comments