Monday 21st of September 2026 11:49:36 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2019 2:14 PM |   1624 views

नोएडा में हवा और जहरीली हुई

नोएडा-  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहर नोएडा में बृहस्पतिवार को हवा और भी जहरीली हो गई। कल यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 441 था जो आज बढ़कर 460 हो गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि आज सुबह नोएडा में एक्यूआई का स्तर 460 था।

उन्होंने बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए कारण दीपावली पर हुई आतिशबाजी तथा पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने को बताया।कुमा र ने बताया कि एक-दो दिन में तेज हवा चलने का अनुमान है। उसके बाद ही वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

Facebook Comments