Tuesday 13th of October 2026 05:32:26 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Sep 8:31 PM |   3334 views

धान पर प्रछेत्र दिवस समपन्न

पूर्वी उत्तर प्रदेश मे हरित क्रांति योजना के अंतर्गत कृषि विभाग सुल्तानपुर द्वारा क्लस्टर प्रदर्शन के धान पर प्रछेत्र दिवस का आयोजन ग्राम सराय ब्लाक कुडवार मे आयोजित किया गया |जिसमे कृषि विज्ञानं केंद्र बरासिन सुल्तानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश मौर्य  ने धान की फसल को कीटो एवं बीमारियों से बचाने की सलाह दी |डॉ मौर्य ने बताया कि धान की फसल मे बाली निकलते समय गंधी वग कीट का प्रकोप होता है ,इसके शिशु एवं प्रौढ़ निकलते बालियों के दूध का रस चूस कर हानि पहुंचाते हैं |

इसके नियंत्रण के लिए एजा   िडरेकटिन 0.15% ई .सी 2.50 लीटर को 500 लीटर पानी मे घोलकर प्रति हैक्टेयर की दर से छिडकाव करें |खैर रोग जिंक की कमी के कारण होता है |प्रभावित पौधों की जड़े क्त्थई रंग की हो जाती है |इसकी रोकथाम के लिए फसल पर 5.k.g. जिंक सल्फेट 20k.g यूरिया के साथ 1000 लीटर पानी मे मिलाकर प्रति हैक्टेयर की दर से छिडकाव करना चाहिए | शीथ ब्लाइ ट रोग मे पत्र कचु ल पर अनियंत्रित आकर मे धब्बे बनते हैं | जिसका किनारा गहरा भूरा तथा मध्य भाग हल्के रंग का होता है |झोका रोग मे पतियों पर आँख की आकृति के धब्बे बनते है |जो मध्य मे राख के रंग के तथा किनारे कत्थई रंग के होते है |पत्तियों के अतिरिक्त बालियों ,डंठलो ,पुष्पों एवं गाठो पर काले ,भुरे धब्बे बनते है |शीथ ब्लाइ ट एवं झोका दोनों रोगों के नियंत्रण हेतु हेक्साकोनाजोल 5ई .सी. एक लीटर या कार्बेनडजीम  50 wp 500 ग्राम को 500 लीटर पानी मे घोलकर प्रति हैक्टेयर की दर से छिडकाव करे |

कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक कृष्णभवन , मो. जुबेर के साथ -याथ प्रगतिशील कृषक ,रामेश्वरदत्त पाण्डेय ,राज मणि शर्मा ,श्रीमती शान्ति ,श्रीमती अनीता यादव , सहित सैकड़ो कृषको ने भाग लिया |

Facebook Comments