Tuesday 13th of October 2026 07:06:57 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2022 6:46 PM |   643 views

पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला गिरफ्तार

चंडीगढ़-भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं।

सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। वह दंत चिकित्सक हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं। मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।

(भाषा)

Facebook Comments