Saturday 24th of October 2026 07:35:36 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 May 2022 6:27 PM |   947 views

क्वेस कॉर्प लिमिटेड द्वारा 12 मई को होगा प्लेसमेन्ट

देवरिया- प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में क्वेस कॉर्प लिमिटेड द्वारा 12 मई को पूर्वाह 11 बजे से  इलेक्ट्रिशियन, फाउन्ड्रीमैन, पेन्टर, टर्नर, आर0ए0सी0, मशीनिष्ट, मशीनिष्ट ग्राइण्डर, इलेक्ट्रानिक्स, फिटर, वेल्डर तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों का प्लेसमेन्ट होगा।
 
प्रधानाचार्य ने बताया है कि प्लेसमेन्ट हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष तक होनी चाहिये। अभ्यर्थी को समस्त शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, छायाप्रति बायोडाटा आधार कार्ड एवं चार फोटो लाना अनिवार्य है। इस जनपद के अभ्यर्थी ही इस प्लेसमेन्ट में सम्मिलित होगें |
Facebook Comments