Friday 23rd of October 2026 06:35:11 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jan 2022 4:58 PM |   1030 views

मतदाता जागरूकता एक्स्प्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

सुलतानपुर-जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में स्वीप योजना के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता हेतु, मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के माध्यम से जनपद वासियों को मतदान करने के लिए जागरुक करने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय तथा उपजिलाधिकारी कहकशां अंजुम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन बस UP78FT 9338 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
 
मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस लोगो को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे स्थान क्लेक्ट्रेट परिसर से चलकर जनपद के निम्न स्थानों सोनावां से चांदा (15 किमी0) , चांदा से कादीपुर(13 किमी0), कादीपुर से बरौसा(20 किमी0), बरौसा से जयसिंहपुर(6 किमी0), जयसिंहपुर से कूरेभार (20 किमी0), कूड़ेभार से देहली बाजार(18किमीं0), देहली बाजार से बल्लीपुर(08किमीं0), बल्लीपुर से कुड़वार(10किमी0) एवम कुड़वार से सुलतानपुर(20 किमी0) अर्थात कुल 130 किमी की यात्रा तय करेगी।
 
मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस भ्रमण के दौरान निर्वाचन विषय से सम्बन्धित क्विज, गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक इत्यादि कार्यक्रमो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक  करेगी। मतदाता जागरूकता एक्स्प्रेस बस पर जनपद के शिक्षा विभाग, एन0एस0एस0 तथा भारत स्काउट एंड गाइड उ0प्र0 के उपस्थित वैलंटियर्स भी उपस्थित रहेंगे, जो मतदाताओं को जागरूक करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान करें।
Facebook Comments