Wednesday 22nd of July 2026 05:32:41 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Aug 2021 4:45 PM |   609 views

जिंदगी

बेदर्द जमाने की निगाहों में
जिंदगी की टेढ़ी- मेढ़ी राहों में
खामोश यूं ही चलते रहना है
अंगारों को फूल नहीं समझना है
 
ना किसी को जलाना है
और न खुद जलना है
धरती छोड़ आसमां देखेगें
 
नाजुक पांवों में 
चुभ जातें हैं शूल
आंखों में आकर अश्क
बताते हैं मेरी भूल
 
दर्द छुपाते हुए
मुस्कुराते हुए रहना है
सम्हलते हुए आगे बढ़ना है
जो जख्म जमाने से मिला है
 
बस उसे भरते रहना है
तभी जीवन में रौशनी है
इसी का नाम जिंदगी है
 
-अर्चना श्रीवास्तव
Facebook Comments