Sunday 25th of October 2026 11:15:59 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 14 Apr 2021 3:20 PM |   747 views

संविधान

दुनियां में  नाम आज होता
कि,संविधान ऐसा बना है
देश का विकास हो यह पहली है  वरीयता,
जाति – धर्म  से भी ऊपर राष्ट्र की वरिष्ठता
मानव – मानव में एक हो समानता
कि,संविधान ऐसा बना है
छूआ-छूत का यहां अब नाम नहीं मिलता,
शोषण मुक्त भारत में,सम्मान से सब जीता
दलित विरोधियों को जेल सीधे मिलता
कि,संविधान ऐसा बना है
शिक्षित होंगी नारी ,हिंदुस्तान होगा आगे,
उत्थान हुआ दलित और पिछड़े वर्ग जागे
वैचारिक क्रांति की आजादी- मिली समता कि,संविधान ऐसा बना है
कहीं भी पढ़ने लिखने का अधिकार पाया,
न्यायाधीश- राष्ट्रपति भी बनकर दिखाया
शत प्रतिशत लाभ आरक्षण का मिलता
कि,संविधान ऐसा बना है
मंदिरों में प्रवेश से अब एतराज नहीं होता,
संस्कृत- वेद पढ़ने से कोई भी नहीं रोकता
नरेश – रंक पर कानून एक चलता
कि ,संविधान ऐसा बना है
Facebook Comments