Monday 7th of September 2026 11:48:26 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Apr 2021 2:45 PM |   697 views

देश प्रेम

ये सगा है, वो पराया
वो काला है, ये है गोरा
यह अधम है, वह है उत्तम
वह ऊंचा है, यह है निम्नतम
यूं जन – जन ना भेद करें हम
आओ,  देशप्रेम  करें  हम
 
वो बिहारी, ये बंगाली
दिल्ली का ये, वो पंजाबी
कोई पूरब, कोई पश्चिम वाला
कोई  उत्तर,  कोई   दक्षिणवासी
यूं खंड – खंड ना देश करें हम
आओ,  देशप्रेम  करें  हम
 
मेरा हक है उससे ज्यादा
कम  नहीं  हो  मेरी मर्यादा
इसको  क्यूं  अधिकार  मिले ?
उसको  हड़पने  का  इरादा!
यूं ना मनभेद करें हम
आओ, देशप्रेम करें हम 
 
(कवि पुष्प रंजन कुमार )
Facebook Comments