Friday 17th of April 2026 10:13:05 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 24 Mar 2021 5:05 PM |   867 views

प्रेम सुधारस

मेरे गांव में मोहन आ जाओ होली में
अबीर – गुलाल साथ पिचकारी,
खड़े हैं रंग लिए नर – नारी।
गोपी , ग्वाल- गोपाल सभी आओ होली में,
मेरे गांव में मोहन आ जाओ होली में

गोकुल से लाओ दूध – मलाई,
खायेंगे गुझिया पुड़ी- मिठाई।
दाऊ को साथ में ले आओ होली में,
मेरे गांव में मोहन आ जाओ होली में  I

गलियों में बच्चों की टोली,
सजेगी हर घर में रंगोली
ब्रजधाम की माटी ले आओ होली में,
मेरे गांव में मोहन आ जाओ होली में

बरसाने से राधा रानी प्यारी,
पावन जल जमुना  बनवारी
लेकर फागुन में आ जाओ होली में,
मेरे गांव में मोहन आ जाओ होली में I

सुनेंगे बंशी की मधुरिम स्वर,
मुस्कान बढ़ेगी हर अधरों पर
परिभाषा कर्म की समझाओ होली में,
मेरे गांव में मोहन आ जाओ होली में

श्याम घटा बिजली घन चमके,
मधुबन की मधु उपवन गमके
अब प्रेम सुधा रस बरसाओ होली में,
मेरे गांव में मोहन आ जाओ होली में

Facebook Comments