Friday 4th of September 2026 12:30:20 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jan 2026 6:36 PM |   305 views

युवा कलाकार पवन पंक्षी को रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

गोरखपुर-युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश की टीम का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026, नई दिल्ली के लिए किया गया।
 
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपरांत उत्तर प्रदेश की आनंदी बेन पटेल द्वारा टीम को राजभवन में आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक भोज दिया गया एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
 
9 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव (विकसित भारत) में देश के 28 राज्यों एवं 7 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने लोकनृत्य एवं लोकगीत विधाओं में सहभागिता की। इस राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश की टीम ने सम्पूर्ण भारत में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया।
 
उक्त अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा टीम को पुरस्कृत किया गया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीम को शुभकामनाएं दी गईं।
 
इसी क्रम में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया “भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय लोकगायक के परम शिष्य, लोकगायक पवन पंछी को निरंतर पिछले पाँच वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर लोकगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति देने एवं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजधानी नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ हॉल में आयोजित समारोह में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने पूरी टीम के साथ भोजन भी किया।
 
यह उपलब्धि न केवल लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का भी प्रतीक है।
Facebook Comments