Tuesday 22nd of September 2026 01:59:46 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Oct 2020 3:57 PM |   777 views

बेटियां

गुनहगारों को अब बचाया जा रहा है
बेटियों को न्याय दिलाया जा रहा है
लूटकर अस्मत जान भी छीन ली है
दोनों का बस दाम लगाया जा रहा है।
 
लूटी अस्मत  घर की रौनक चली गई
राजनीति का शतरंज बिछाया  जा रहा है
बेटियों कि भी जात होती है साहिब
फर्क ये भी रोज दिखाया जा रहा है।
 
मौत का इल्ज़ाम उसी के बाप पर है
डिबेट पर ये ही सुनाया जा रहा है
बहसीयों को बचाने के लिए अब
पंचायतों को भी बुलाया जा रहा है।
 
सिसकती बेटी को अंधेरे में जलाकर
रिपोर्ट में बस चोट दिखाया जा रहा है
बेटियां किस कदर महफूज है अब
हर तरफ बेटी जलाया  जा रहा है।
 
बस बहुजन ही है ख़तरे में अभी तक 
जुल्म क्यूं इन पर ही ढ़हाया जा रहा है
सच को झूठ -झूठ को सच बताकर
राज गहरा “सागर”  छुपाया जा रहा है।
 
बेख़ौफ़ शायर ( नरेश सागर हापुड़ ) 
Facebook Comments