Friday 17th of July 2026 03:05:42 AM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|

मीन राशि ( 31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022 )- इस सप्ताह नए कामों की योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान बने प्लान आपको भविष्य में अच्छे फल देंगें। खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आप इस सप्ताह एक बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं।

कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अभी इसके लिए थोड़ा रुक जाएं। अन्यथा घाटा हो सकता है. सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। खराब पाचन तंत्र, लीवर, संक्रामक रोग इत्यादि जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान करने के फिराक में है। बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिलेगी सकती है। पारिवारिक जीवन में उत्साह और सकारात्मक रवैया बनाकर रखना होगा।